India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट देखने को मिला था, जिसपर अभी तक विवाद छिड़ा हुआ है। इसको लेकर टीम इंडिया की आलोचना भी हो रही है, यहां तक मैच हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी इस फैसले से नाखुश दिखे थे। जिसके बाद अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर टीम इंडिया पर भड़ास निकाली है।
‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट सही नहीं था’
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे के हेलमेट में गेंद लग गई थी। हालांकि दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की थी, लेकिन फील्डिंग के दौरान कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर हर्षित राणा को शामिल किया गया था। जिसपर विवाद छिड़ा हुआ है।
इसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि “पुणे में खेले गए मैच में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद भी दुबे ने अंत तक बल्लेबाजी की, इसलिए स्पष्ट रूप से उन्हें चोट नहीं लगी थी। इसलिए चोट के कारण विकल्प की अनुमति देना ही सही नहीं था। हां, अगर बल्लेबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव होता तो विकल्प हो सकता था, लेकिन वह केवल फील्डिंग के लिए होता और वह गेंदबाजी नहीं कर सकते थे।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Concussion विवाद के बाद शिवम दुबे का तगड़ा पलटवार, अकेले कर दी इंग्लिश टीम की बोलती बंद
गावस्कर का मानना है कि शिवम दुबे और हर्षित राणा एक जैसे खिलाड़ी नहीं हैं और इस फैसले पर इंग्लैंड को गुस्सा और निराश होने का पूरा अधिकार है। गावस्कर ने भारतीय टीम पर हमला करते हुए दावा किया कि वे एक शानदार टीम हैं और उन्हें इस तरह की हरकतों से अपनी छवि खराब करने की जरूरत नहीं है।
हर्षित राणा ने चटकाए थे 3 विकेट
कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आकर हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था। ये हर्षित का डेब्यू मैच भी था। इस मैच में हर्षित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए थे, जिसके चलते इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘पिछले दो घंटे में जितने छक्के…’, अभिषेक की तारीफ में इंग्लिश क्रिकेटर ने खुद का उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
33 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines