Sunil Chhetri Video Virat Kohli Comment: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिससे भारतीय फुटबॉल को एक बड़ा झटका लगा है। वहीं अब टीम इंडिया और आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सुनील छेत्री के वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।
‘मेरे भाई, गर्व’
सुनील छेत्री ने अपने संन्यास के वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। सुनील की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट किया है। कोहली ने कमेंट करके लिखा कि ‘My brother. PROUD’ विराट कोहली और सुनील छेत्री को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद भी बढ़ी संजू की टेंशन, दूसरे हाफ में RR का निराशाजनक प्रदर्शन
RCB ने किया छेत्री के लिए पोस्ट शेयर
सुनील छेत्री के संन्यास लेने का ऐलान करने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी एक खास पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में आरसीबी ने सुनील छेत्री की दो तस्वीरों को शेयर किया है एक तस्वीर में सुनील आरसीबी की जर्सी और दूसरी में भारतीय टीम की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में आरसीबी ने लिखा कि भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री 6 जून को संन्यास ले लेंगे। 94 इंटरनेशनल गोल, इतनी सारी उपलब्धियां, एक अटूट विश्वास और आपने कई युवा भारतीयों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। नंबर 11 लेकिन भारत के नंबर 1 को शुभकामनाएं
6 जून को खेलेंगे अपना आखिरी मैच
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने आज वीडियो जारी करके देशवासियों को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दी है। वहीं अब सुनील छेत्री अपना आखिरी मुकाबला फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। संन्यास का ऐलान करने के दौरान सुनील ने फैंस और परिवार का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या है इस बार प्लेऑफ का फॉर्मेट, कहां खेलें जाएंगे सभी मुकाबले? यहां जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines