Stuart Law: अमेरिका क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे स्टुअर्ट लॉ आज नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए 55 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले स्टुअर्ट आज इतने परेशान हो गए हैं कि उन्हें लिंक्डइन पर जॉब तलाशनी पड़ रही है। क्रिकेट टीम में भेदभाव करने के आरोप में अपनी पिछली नौकरी से हाथ धोने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हाल ही में अमेरिका की नेशनल टीम को कोचिंग दी है। अमेरिकी टीम पिछले साल जब वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी कर रही थी, तब वह मैनेजमेंट का हिस्सा थे।
लॉ को क्रिकेट कोचिंग का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए 1994 से 1999 तक एक टेस्ट और 54 वनडे मैच खेले। हाल ही में यूएसए के कोच रह चुके लॉ ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के लिए भी इसी पद पर काम किया है।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा खुलासा, सिडनी नहीं मेलबर्न से जुड़ा है कनेक्शन
अमेरिका के साथ सफल रहा लॉ का कार्यकाल
लॉ का यूएसए के साथ कार्यकाल काफी सफल रहा था। उनके रहते टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने में सफलता पाई थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने एक पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ खिलाड़ियों के प्रति उनके दृष्टिकोण ने टीम के माहौल को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि 56 साल के इस पूर्व कोच ज्यादातर 7-8 खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव करते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी थे। इसमें कप्तान मोनंक पटेल भी शामिल थे।
लॉ पर खिलाड़ियों को भड़काने का आरोप
जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसके अनुसार यह देखना अभी बाकी है कि लॉ को कोचिंग का काम मिलता है या नहीं। पत्र में लॉ पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ‘झूठ बोलकर’ अमेरिकी क्रिकेटरों को कप्तान पटेल के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। पटेल के अलावा, हरमीत सिंह और मिलिंद कुमार जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ियों को भी लॉ के साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका की बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
35 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines