Steve Smith: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच 11 जून से खेला जाएगा। WTC फाइल का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार अपने नाम किया था। कंगारुओं ने भारत को हराकर खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम करने की नीयत से उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल खेलेगी। माना जा रहा है कि इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्टार बल्लेबाज संन्यास ले सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ले सकता है संन्यास
हम यहां बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की, जो अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। स्मिथ ने दुनिया के लगभग सभी मैदानों पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है और खूब रन भी बनाए हैं। भारत के अलावा कई मजबूत टीमों के खिलाफ स्मिथ का बल्ला खूब बोला है। स्मिथ ने मार्च 2025 में ही वनडे और टी-20 से संन्यास ले लिया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि वह टेस्ट प्रारूप को भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद छोड़ सकते हैं। 36 साल के स्मिथ ने साल 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था। ऐसे में वह अपने 15 साल पुराने टेस्ट करियर पर विराम लगा सकते हैं।
स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच में कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इस सीरीज में स्मिथ ने कंगारु टीम की कप्तानी संभाली थी।
करियर पर एक नजर
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने अब तक खेले गए 116 टेस्ट मैच में 56.75 की औसत के साथ 10271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 36 शतक के अलावा 41 अर्धशतक बनाए हैं। खास बात ये है कि अब तक के अपने टेस्ट करियर में दिग्गज बल्लेबाज ने 4 बार दोहरा शतक जमाया है। वहीं 170 वनडे मैच में स्मिथ ने 12 शतक के दमपर 43.28 की औसत के साथ 5800 रन बनाए हैं। वहीं 67 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 1094 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
3 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
3 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
4 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
5 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
5 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
6 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
7 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines