Ashes Series 2025: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला गया. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 दिन में ही जीत हासिल कर ली. इंग्लैंड ने 14 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट मैच जीता और यादगार बना दिया. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया हार के बाद भी सीरीज में 3-1 से आगे है. इस मैच में स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी. हार के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया और मुकाबला गंवाने की असली वजह भी बताई.
स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
हार के बाद स्मिथ ने कहा कि मुश्किल मैच था. तेज गति का खेल था. अगर हम वो अतिरिक्त 50 या 60 रन बना लेते, तो शायद अंत तक हम मुकाबले में बने रहते. विकेट उम्मीद के मुताबिक ही था, लेकिन गेंद के नरम होने के बाद वो वैसा बर्ताव नहीं कर रही थी जैसा मैंने सोचा था.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिली. पिच वाकई मुश्किल थी. जब आप दो दिनों में 36 विकेट गिरते देखते हैं, तो इससे शायद यही लगता है कि पिच ने उम्मीद से ज्यादा असर डाला. शायद थोड़ी घास कम करने या तैयारी में थोड़ी ढील देने से मदद मिल सकती थी.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, WTC Points Table में तगड़ा नुकसान, किस नंबर पर टीम इंडिया?
इंग्लैंड ने जीता मैच
अब तक खेले गए 4 मैच में ऑस्ट्रेलिया शुरुआती 3 मैच अपने नाम कर चुकी है. हालांकि चौथे मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 152 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 110 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 42 रनों की बढ़त हासिल की थी. वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार कप्तान साहब, नेट्स में जमकर बहाया पसीना, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines