Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है। वहीं, भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसी बीच महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी में किन दो खिलाड़ियों पर टीम इंडिया निर्भर करेगी।
मुथैया मुरलीधरन ने कही ये बात
मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि भारत की सफलता विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, “वे (विराट और रोहित) विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हमेशा कहा जाता है कि क्लास स्थायी होती है और फॉर्म केवल अस्थायी होती है इसलिए वे फॉर्म में आएंगे। रोहित ने शतक बनाया है और विराट भी फॉर्म में आएंगे। निश्चित रूप से, भारत को जीत दिलाने के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट में फॉर्म में रहना होगा। ”
‘स्पिनर निभाएंगे अहम भूमिका’
उन्होंने कहा, “स्पिन गेंदबाजी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान में विकेट स्पिनरों के लिए मददगार होंगे, यहां तक कि यूएई में भी। मुझे लगता है कि स्पिनर इस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभाएंगे।”
भारत के गेंदबाजी आक्रमण पर मुरली ने कहा कि भारत के पास अच्छे स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं। मुरलीधरन ने आगे कहा, “दुनिया में बहुत सारे अच्छे स्पिनर हैं क्योंकि अगर आप भारत को लें तो टीम में लगभग चार स्पिनर हैं। भारत के पास मजबूत आक्रमण है क्योंकि उनके पास बहुत अच्छे स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के पास भी यही है। उपमहाद्वीपीय देशों के पास ऐसी खेल परिस्थितियों के लिए एक संतुलित आक्रमण है। “
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines