Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 29 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान पैट कमिंस नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ के हाथों में है। पैट कमिंस को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में सैम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनको श्रीलंका दौरे के लिए भी ऑस्ट्रेलिया टीम में चुना गया है। हालांकि पहले मैच में सैम कोंस्टास ओपनिंग करते हुए दिखाई नहीं देंगे।
ट्रेविस हेड करेंगे ओपनिंग
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि “उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे। इसके अलावा मुझे लगता है कि यह काफी स्थिर रहेगा। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बड़ा बदलाव आएगा। हेड ने नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है और तेजी से रन भी बनाए हैं।”
ये भी पढ़ें:- Champions trophy 2025 से पहले स्टार खिलाड़ी चोटिल, बढ़ीं साउथ अफ्रीका की मुश्किलें
आगे स्मिथ ने कहा कि “सैम कोंस्टास ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में धमाका किया था, उनको अब मध्यक्रम के खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया जाता। श्रीलंका दौरे पर उनको काफी कुछ सीखने को मिलने वाला है।”
सैम ने टेस्ट क्रिके में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का सामना किया। वहीं दूसरी बार ट्रेविस हेड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 में भारत के खिलाफ ओपनिंग की थी, उस दौरान हेड को चोटिल डेविड वार्नर की जगह ओपनिंग में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। अगर सैम कोंस्टास प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो नाथन मैकस्वीनी और जोश इंगलिस को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- ऐतिहासिक मैच से पहले विराट कोहली के फैंस को झटका, इस वजह से मिली मायूसी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines