Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम अब श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक धाकड़ खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले सैम कोंस्टास को टीम से बाहर रखा गया है। इस सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
जोश इंगलिस ने किया टेस्ट डेब्यू
विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। अभी तक इंग्लिस को वनडे और टी20 क्रिकेट में खेलते हुए देखा गया था। अब इंगलिस ऑस्ट्रेलिया के मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इंगलिस ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 वनडे और 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में बल्लेबाजी करते हुए जोश इंगलिस ने 521 रन और टी20 में 706 रन बनाए हैं। टी20 में जोश 2 शतक भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: छोटे बच्चे और विराट के बीच क्या हुई बातचीत? सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो
सैम कोंस्टास को नहीं मिला मौका
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने अपना धमाकेदार डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में सैम ने टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जमकर रन बनाए थे, लेकिन अब श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से सैम कोंस्टास को बाहर रखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पिछले साल के ‘बवाल’ पर MCA ने ली सीख, फैंस के लिए किए खास इंतजाम
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
1 hr ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
2 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
3 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
4 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
5 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
13 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
13 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
14 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines