Sri Lanka vs England ODI Series 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 21 जनवरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. टीम में 2 साल बाद धनंजय डी सिल्वा की वापसी हुई है, जो श्रीलंका के टेस्ट कप्तान भी हैं. डी सिल्वा ने आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप 2023 में खेला था.
3 स्टार खिलाड़ियों का कट गया पत्ता
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा , मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका को टीम में जगह नहीं मिली है. चमीरा को वनडे सीरीज के लिए आराम मिला है, जबकि मदुशंका चोट की वजह से बाहर हैं. इसके अलावा पथिराना को वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है. वहीं बोर्ड ने असिथा फर्नांडो , प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा को दल में चुना है. इसके अलावा ऑलराउंडर मिलन रत्नायके भी तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे.
तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 24 जनवरी को तो वहीं आखिरी मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा. सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 30 जनवरी को होगा.
| मैच | तारीख | समय (IST) | स्थान |
| पहला वनडे | 22 जनवरी, 2026 (गुरुवार) | दोपहर 02:30 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| दूसरा वनडे | 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) | दोपहर 02:30 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| तीसरा वनडे | 27 जनवरी, 2026 (मंगलवार) | दोपहर 02:30 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
चरिथ असालंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, महीश थीक्षाना, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के इस लेजेंड को चुना अपना आइडल, लेकिन उनकी कामायबी दोहराने में अब तक नाकाम
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
57 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines