हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

स्टार ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास, WTC फाइनल से पहले बड़ा फैसला

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है

विज्ञापन

Angelo Mathews: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 38 साल के एंजेलो मैथ्यूज ने साल 2008 में श्रीलंका का पहली बार प्रतिनिधित्व किया था। मैथ्यूज वनडे विश्व कप 2023 में भी श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए थे। हालांकि उनकी मौजूदगी में टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि अब स्टार ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली है। उन्होंने करीब 17 साल श्रीलंका के लिए टेस्ट खेला।

 एंजेलो मैथ्यूज ने शेयर किया भावुक पोस्ट

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि मेरे प्यारे दोस्तों और परिवार, कृतज्ञ हृदय के साथ। अब समय आ गया है कि मैं खेल के सबसे प्रिय प्रारूप, अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दूं। श्रीलंका के लिए पिछले 17 साल क्रिकेट खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और गर्व रहा है। जब कोई राष्ट्रीय जर्सी पहनता है तो देशभक्ति और सेवा की भावना से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। मैं खेल के प्रति आभारी हूं और श्रीलंका क्रिकेट के उन हजारों प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं जो मेरे करियर के हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़े रहे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर, मेरे प्यारे माता-पिता, मेरी खूबसूरत पत्नी और अद्भुत बच्चों के साथ-साथ मेरे परिवार और करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने सामूहिक रूप से हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहे। एक अध्याय समाप्त हो गया, लेकिन खेल के प्रति प्यार हमेशा बना रहेगा। जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मेरे देश के लिए लाल गेंद से मेरा आखिरी मैच होगा।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 118 टेस्ट मैच खेला था। इस दौरान दिग्गज ऑलराउंडर ने 44.62 की औसत के साथ 8167 रन बनाए और 33 विकेट अपने नाम किए। टेस्ट में उन्होंने 16 शतक के अलावा 45 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। श्रीलंका के लिए उन्होंने पहली बार टेस्ट साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ गल्ले में खेला था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola