SRH vs RR News24 Dream Team: टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला ब्लॉकबस्टर होने वाला है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होनी है। कागज पर दोनों ही टीमें काफी दमदार दिख रही हैं। पैट कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद ने पिछली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, राजस्थान के रॉयल्स इस सीजन ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जिन्हें आपकी ड्रीम टीम में जगह मिलनी चाहिए।
दोनों विकेटकीपर देंगे अच्छे पॉइंट
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच के लिए आपकी ड्रीम टीम में ईशान किशन, हेनरिक क्लासन और ध्रुव जुरैल का होना जरूरी है। क्लासन अपना दिन होने पर आपको जबरदस्त प्वाइंट्स दे सकते हैं। वहीं, ईशान ने प्रैक्टिस मैचों में खूब धमाल मचाया है ऐसे में उन्हें टीम से बाहर रखना आपके लिए रिस्की हो सकता है। संजू सैमसन के ना खेलने की स्थिति में ध्रुव कीपर की भूमिका निभाएंगे और अच्छे बल्लेबाज भी हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में क्यों कमेंट्री नहीं कर रहे इरफान पठान, क्या बेबाक राय ने कर दी पूर्व ऑलराउंडर की छुट्टी?
ये बल्लेबाज रहेंगे असरदार
बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और यशस्वी जायसवाल को आंख बंद करके अपनी टीम में शामिल करना जरूरी है। हेड ने पिछले सीजन बल्ले से जमकर कोहराम मचाया था। वहीं, इस लीग में यशस्वी का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। कप्तान के तौर पर आप हेड या यशस्वी में से किसी एक पर भरोसा दिखा सकते हैं।
ये ऑलराउंडर्स साबित होंगे ट्रंप कार्ड
ड्रीम टीम में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स को रखने का काफी फायदा मिलता है। यही वजह है कि अभिषेक शर्मा, वानिंदु हसरंगा और रियान पराग को अपनी टीम में शामिल करना आप बिल्कुल भी नहीं भूल सकते हैं। रियान का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर गरजा था। वहीं, अभिषेक ने पिछले सीजन किस कदर तबाही मचाई थी यह बताने की जरूरत नहीं है। हसरंगा आपको बल्ले और गेंद दोनों से अहम प्वाइंट्स दे सकते हैं।
ये तीन गेंदबाज रहेंगे बढ़िया विकल्प
गेंदबाजो में पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर और हर्षल पटेल को आप अपनी टीम में रख सकते हैं। कमिंस वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और बॉलिंग के साथ-साथ बल्ले से भी आपको अहम प्वाइंट्स दिला सकते हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर का अगर दिन रहा, तो आपकी किस्मत का ताला खुल सकता है।
SRH vs RR Dream Team
विकेटकीपर – ईशान किशन, हेनरिक क्लासन, ध्रुव जुरैल
बल्लेबाज – यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), ट्रेविस हेड (कप्तान)
ऑलराउंडर – अभिषेक शर्मा, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग
गेंदबाज – पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर, हर्षल पटेल
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines