SRH vs LSG Preview: IPL 2024 के 57वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह भिड़ंत हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। SRH और LSG को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ वापसी करने पर होगी। 17वें सीजन में दोनों ही टीमों ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं और 6-6 में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले को जो टीम अपने नाम करेगी, वह प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ा देगी।
मयंक हो सकते प्लेइंग 11 से आउट
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में मयंक अग्रवाल को प्लेइंग 11 में जगह दी थी। हालांकि, मयंक अग्रवाल केवल 5 रन ही बना पाए थे। ऐसे में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है। लखनऊ भी आज के मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है। एश्टन टर्नर की जगह क्विंटन डी कॉक को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अर्शिन कुलकर्णी की जगह कृष्णप्पा गौतम का बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले मैच में चोटिल होने वाले मोहसिन खान की जगह युद्धवीर सिंह ले सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मार्कंडेय/जयदेव उनादकट
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, युद्धवीर सिंह, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर: कृष्णप्पा गौतम
हेड टू हेड पर नजर
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। SRH और LSG के बीच अब तक 3 बार भिड़ंत हुई है और सभी मुकाबले लखनऊ ने जीते हैं। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच अपने नाम किए हैं। SRH ने अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 55 मैच खेले हैं और 34 में जीत दर्ज की है। 21 में उन्हें हार का मुंह भी देखना पड़ा है। लखनऊ ने हैदराबाद के मैदान पर 1 मैच खेला और उस पर कब्जा भी जमाया है।
ये भी पढ़ें: ग्राउंड्समैन पर बुरी तरह भड़के शाकिब अल हसन, मारने के लिए दौड़े; वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, हेड कोच ने मिशेल मार्श की चोट पर दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines