Cricket South Africa: पुरुष और महिला दोनों टीमें टी20 और वनडे फॉर्मेट में सीरीज खेलती नजर आएंगी। अफ्रीकी पुरुष टीम 27 जनवरी से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि महिला टीम घरेलू मैदान पर आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भाग लेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर फोकस
साल 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इस बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने टी20 फॉर्मेट पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है, जिसके तहत पुरुष और महिला दोनों टीमें लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलेंगी।
साउथ अफ्रीकी पुरुष टीम 27 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं, महिला टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ भी 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।
साउथ अफ्रीका पुरुष टीम का 2025-26 का होम शेड्यूल
- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – पहला टी20 मैच 27 जनवरी 2026, बोलैंड पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – दूसरा टी20 मैच 29 जनवरी 2026, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड
- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – तीसरा टी20 मैच 1 फरवरी 2026, बुफैलो पार्क क्रिकेट स्टेडियम
- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – चौथा टी20 मैच 4 फरवरी 2026, सुपरस्पोर्ट पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – पांचवां टी20 मैच 6 फरवरी 2026, डीपी वर्ल्ड क्रिकेट स्टेडियम
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का 2025-26 का होम शेड्यूल
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – पहला टी20 मैच 5 दिसंबर 2025, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – दूसरा टी20 मैच 7 दिसंबर 2025, बोलैंड पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – तीसरा टी20 मैच 10 दिसंबर 2025, विल्लोमोरे पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – पहला वनडे मैच 13 दिसंबर 2025, बुफैलो पार्क क्रिकेट स्टेडियम
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – दूसरा वनडे मैच 16 दिसंबर 2025, सेंट जॉर्ज पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड – तीसरा वनडे मैच 19 दिसंबर 2025, डीपी वर्ल्ड वांडर्स स्टेडियम
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – पहला टी20 मैच 10 फरवरी 2026, जेबी मार्क्स ओवल
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – दूसरा टी20 मैच 13 फरवरी 2026, विल्लोमोरे पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – तीसरा टी20 मैच 16 फरवरी 2026, किंबर्ले ओवल
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – पहला वनडे मैच 23 फरवरी 2026, मंगुआंग ओवल
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – दूसरा वनडे मैच 25 फरवरी 2026, सुपरस्पोर्ट पार्क
- साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – तीसरा वनडे मैच 1 मार्च 2026, किंग्समीड स्टेडियम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
55 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines