Graeme Smith: क्रिकेट की दुनिया में कई बार खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए चोट के बाद भी क्रिकेट के मैदान पर उतर आए हैं। कुछ ऐसा कारनामा साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी किया था। इस दौरान वो जब बल्लेबाजी करने आ रहे थे तो मैदान पर मौजूद सभी दर्शक उनके लिए तालियां बजा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी यह देख कर हैरान रह गए थे। दरअसल, 2009 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में मैच हुआ था। इस मैच की पहली पारी में स्मिथ को चोट लग गई थी। उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। चोट लगने की वजह से वह ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए।
मैच बचाने के लिए आए वापस
इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 327 रन बनाकर आउट हो गई। स्मिथ चोट की वजह से फील्डिंग करने भी नहीं आए थे। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 376 रनों का लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में स्मिथ ओपनिंग करने नहीं आए थे। साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। एक समय साउथ अफ्रीका की टीम 257 रन पर ही अपने 9 विकेट खो चुकी थी। मैच खत्म होने में अभी 8.2 ओवर अभी और ज्यादा फेंके जाने थे।
यह भी पढ़ें: शराब की लत में बर्बाद हो गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, एक तो सचिन का रह चुका है दोस्त
इस बात की उम्मीद बेहद कम थी कि स्मिथ बल्लेबाजी करने आएंगे। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जश्न मानना भी शुरू कर दिया था। लेकिन इसी बीच स्मिथ ने सभी को हैरान करते हुए बल्लेबाजी करने चले आए थे। इस दौरान वो सिर्फ एक ही हाथ से बल्लेबाजी कर रहे थे। स्मिथ ने काफी समय टीम को हार से बचाने की कोशिश की, लेकिन मैच खत्म होने की 10 गेंद पहले वह मिशेल जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस दौरान जब वो पवेलियन लौट रहे थे तब सभी दर्शक और खिलाड़ी उनके लिए तालियां बचा रहे थे।
ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..जिसमें पाकिस्तान को मिली बेइज्जती! तोड़ा आमिर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय हिंद!
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines