Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. उन्हें अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी बार-बार नजरअंदाज कर रही है, जबकि मोहम्मद शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल दिखाया है. शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है. अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का समर्थन किया है.
दादा ने किया समर्थन
सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोहम्मद शमी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि चयनकर्ता देख रहे हैं और मोहम्मद शमी तथा चयनकर्ताओं के बीच बातचीत चल रही है. लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और कौशल के मामले में यह वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह भारत के लिए टेस्ट मैच, एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते क्योंकि यह हुनर बहुत बड़ा है.
शमी का शानदार प्रदर्शन
शमी ने हालिया रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कमाल का प्रदर्शन किया है. अब तक खेले गए 3 मैच में उन्होंने 15 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है. इस दौरान शमी ने 91 ओवर फेंके हैं. ऐसे में वह पूरी तरह फिट हैं. विश्व कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी को इंजरी हो गई थी. इसलिए वह मैदान से लगभग 14 महीने दूर रहे थे. इसके बाद शमी ने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी प्रतिनिधित्व किया.
ये भी पढ़ें: टूटने वाला है दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कारण जानकर होगी हैरानी
हालांकि वह इसके बाद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर नहीं आए. शमी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी नजरअंदाज कर दिया गया. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वह नहीं चुने गए. अब शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में चुने जाने की उम्मीदे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: ‘सैमसन को हम…’ जडेजा-संजू ट्रेड पर CSK का आया पहला बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines