हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया...,' सौरव गांगुली का दो टूक बयान; ईशान और अय्यर पर भी दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly Reaction on Rohit Sharma: बीसीसीआई के पूर्व बॉस सौरव गांगुली ने साफतौर पर यह बयान दिया की मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था। उन्होंने बीसीसीआई के सेंट्र्ल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दादा ने कहा कि सभी को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए।

विज्ञापन
Rohit Sharma, Sourav Ganguly (Image-X)

Sourav Ganguly Reaction on Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रेव स्पोर्ट्ज से बात करते हुए साफतौर पर कहा कि मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था क्योंकि मैंने उनके अंदर टैलेंट देखा था। वहीं उसके अलावा गांगुली ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दादा ने साफतौर पर इसको लेकर भी कहा कि हर कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ी को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए। भारत में क्रिकेट का यह बेसिक स्ट्रक्चर है। गांगुली ने ईशान किशन को लेकर निराशा जताई और कहा कि उन्होंने मुझे चौंका दिया है।

मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया…

सौरव गांगुली ने अपने इंटरव्यू में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस और रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर कहा,’मैंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया, क्योंकि मैंने उनके अंदर टैलेंट को देखा था। मुझे यह देखकर हैरानी नहीं हो रही है वह जिस तरह से परफॉर्म कर रहे हैं।’ इसके बाद दादा ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर करने पर भी प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले दादा?

इसको लेकर सौरव गांगुली ने कहा,’मुझे लगता है कि बीसीसीआई चाहता है कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलें। मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेला। यह एक प्रीमियर टूर्नामेंट है और आपको इसमें खेलना चाहिए। यह बीसीसीआई का फैसला है और उन्हें जो सही लगा उन्होंने किया। कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हर खिलाड़ी को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि यह भारत में क्रिकेट का बेसिक स्ट्रक्चर है।’

विज्ञापन

ईशान किशन ने भी दादा को किया हैरान?

ईशान किशन के रणजी नहीं खेलने के फैसले से भी सौरव गांगुली हैरान दिखे। उन्होंने कहा कि आपको फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए। श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे। यह युवा खिलाड़ी हैं और ईशान के फैसले ने मुझे हैरान किया। वह तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा थे। आईपीएल में भी उनका बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों ऐसा किया। अगर आप इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं तो आपको खेलना चाहिए। मैं उनके नहीं खेलने के फैसले से हैरान था।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्रुणाल पांड्या से छिनी कमान, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया सीजन से पहले बड़ा ऐलान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप से पहले करेंगे खास तैयारी, BCCI ने दिया अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola