SRH vs RCB, Virat Kohli: IPL 2024 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। जयदेव उनादकट ने उन्हें अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया।
कोहली ने की धीमी बल्लेबाजी
कोहली ने पावरप्ले के बाद काफी धीमी बल्लेबाजी की और वह इस दौरान एक बाउंड्री तक नहीं लगा पाए। पावरप्ले में विराट ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 25 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बनाए। ऐसे में विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स विराट की इस पारी के लिए उनके मजे ले रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने विराट का समर्थन भी किया है।
विराट कोहली ने बनाए सर्वाधिक रन
IPL 2024 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। विराट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 77, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नाबाद 83 और राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 133* रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बीच सीजन दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल, इस स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या ने बढ़ाई सिलेक्टर्स की चिंता, विकेटकीपर्स की रेस में पिछड़े संजू सैमसन
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
10 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
53 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines