SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने 247 रन बनाए थे। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म हो जाने तक श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं। पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़ने वाले पथुम निसांका ने दूसरे मुकाबले में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखी और दूसरा धमाकेदार शतक जड़ दिया।
पथुम निसांका ने जड़ा एक और शतक
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम के पास 43 रनों की बढ़त मिल चुकी है, जबकि अभी भी 8 विकेट बचे हुए हैं। मैदान पर इस समय सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 146 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं प्रभात जयसूर्या 5 रन बनाकर मैदान पर टिके हैं। पथुम निसांका ने 238 गेंदों में अभी तक 146 रन बनाए हैं। इस पारी में निसांका ने अब तक कुल 18 चौके जड़े हैं। खेल के तीसरे दिन निसांका अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे। पिछले मुकाबले में भी वो दोहरा शतक जड़ने से चूक गए थे।
पहले मुकाबले में भी चमके थे निसांका
इसी सीरीज के पहले मुकाबले में निसांका ने 256 गेंदों में 187 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 23 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इतना ही नहीं दूसरी पारी में भी निसांका ने 24 रनों की पारी खेली थी। निसांका लगातार टेस्ट फॉर्मेट में अच्छी पारियां खेल रहे हैं। जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर उन्हें नए श्रीलंकाई सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। निसांका के अलावा कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन अनुभवी बल्लेबाज निदेश चंडीमल ने भी शानदार पारी खेली। हालांकि उसके बाद भी वो 93 रनों से स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
ये भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरे उस्मान ख्वाजा, फिलिस्तीन को लेकर फिर उठाई आवाज
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines