Rohit Sharma: टीम इंडिया जल्द ही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान करने वाली है। रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान चुना जाना तय है। रोहित पिछले कुछ महीनों से अपनी खराब फॉर्म और कप्तानी के चलते लोगों के निशाने पर हैं। उन्होंने अब अपनी पुरानी फॉर्म को पाने के लिए अहम फैसला लिया है, जहां वो रणजी ट्रॉफी के प्रैक्टिस सेशन में शामिल होंगे, जो मंगलवार सुबह वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इसको लेकर मुंबई टीम मैनेजमेंट को सूचित कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए एमसीए-बीकेसी मैदान पर अपनी ट्रेनिंग भी फिर से शुरू कर दी है।
इससे अब यह उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या रोहित इस टूर्नामेंट से पहले एक रणजी मैच खेलेंगे। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि वह मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन के लिए आएंगे और यह अभी भी तय नहीं है कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अगला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे या नहीं।’
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: इस दिन रिलीज होगी भारत-पाकिस्तान के मैच पर बनी सीरीज, फिर बढ़ेंगी फैंस की धड़कनें
दस साल पहले आखिरी मैच खेले थे रोहित
रोहित ने मुंबई टीम के साथ आखिरी बार 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच खेला था। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में लगातार खराब पारियां खेलीं, जहां उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 3, 9, 10, 3, 6 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 10.93 रहा। उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली।
घरेलू क्रिकेट को लेकर गंभीर ने दिया था बयान
इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि वह चाहते हैं कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा चाहूंगा कि हर कोई घरेलू क्रिकेट खेले। घरेलू क्रिकेट को इसी तरह से महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खेलने के लिए उपलब्ध है और रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे घरेलू क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए। अगर आप घरेलू क्रिकेट को महत्व नहीं देते हैं तो आपको टेस्ट क्रिकेट में कभी भी मनचाहे खिलाड़ी नहीं मिलेंगे।’
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर के साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी, छूटी फ्लाइट; सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
23 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines