Shubman Gill Test Captaincy: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेल चुके गिल के लिए इंग्लैंड का दौरा बेहद अहम होगा। गिल कप्तानी मिलने से काफी उत्साहित हैं और उन्होंने इसका जिक्र आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में भी किया है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
कप्तानी मिलने से गदगद हुए गिल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस के वक्त शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तानी को लेकर कहा, “टेस्ट कप्तानी का चैलेंज मिलने से काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज काफी रोमांचक होगी।” रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, माना जा रहा था कि सिलेक्टर्स ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के नाम पर भी विचार कर सकते हैं। गिल ने अब तक भारत के लिए कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35 की औसत से 1893 रन ठोके हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में शुभमन 5 शतक और 7 अर्धशतक जमा चुके हैं।
अहमदाबाद में सम्मानित हुए गिल
शुभमन गिल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट कप्तानी मिलने पर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। गिल को फूलों का गुलदस्ता दिया गया। इंग्लैंड टूर के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को गिल का डिप्टी बनाया गया है। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को भी भारतीय टीम में जगह दी गई है। वहीं, करुण नायर की 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। अभिमन्यु ईश्वरन और अर्शदीप सिंह को भी 18 सदस्यीय टीम में रखा गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines