India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, वहीं पहले दिन भारतीय युवा बल्लेबाजों का धमाका देखने को मिला। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। शतक लगाने के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
शुभमन गिल अब टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान हैं और कप्तानी के बाद ये उनका पहला टेस्ट मैच है। जिसकी पहली ही पारी में गिल ने शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही गिल अब टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच की पहली पारी में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने ये कारनामा 25 साल 285 दिन की उम्र में करके दिखाया है।
इससे पहले विराट कोहली ने कप्तान बनने के बाद अपने टेस्ट मैच की डेब्यू पारी में 26 साल 34 दिन में शतक लगाया था। जहां कोहली ने साल 2014 में ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करके दिखाया था, तो वहीं अब गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ये सेंचुरी जड़ी है।
पहले दिन टीम इंडिया का रहा दबदबा
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 159 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी। जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा केएल राहुल ने 42 रन बनाए थे। जिसमें 8 चौके शामिल थे।
वहीं इस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 127 और उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद है। पहले दिन से ही टीम इंडिया ने इस मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 और ब्रायडन कार्स ने 1 विकेट चटकाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: साई सुदर्शन समेत 5 खिलाड़ियों ने 20 जून को किया है डेब्यू, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
37 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
37 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
3 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines