IPL 2025 SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में 245 रन बनाने के बाद पंजाब किंग्स हार से नहीं बच पाई, क्योंकि इस सीजन पहली बार अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखी। मैदान के चारों ओर अभिषेक ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए आईपीएल इतिहास का पहला शतक लगाया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर थोड़े निराश दिखे, जिसके बाद उन्होंने हार की वजह भी बताई।
श्रेयस अय्यर ने बताया हार का कारण
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 8 विकेट से हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया “ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार स्कोर था। मुझे अभी भी हंसी आ रही है कि उन्होंने 2 ओवर शेष रहते हुए इसे हासिल कर लिया। हम कुछ कैच पकड़ सकते थे, लेकिन वह अभिषेक भाग्यशाली रहे। हमने अपनी उम्मीदों के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर जाकर सुधार करना होगा। उनकी ओपनिंग पार्टनरशिप शानदार थी, उन्होंने हमें बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए।”
आगे अय्यर ने बताया “ओवर रोटेशन हमारी तरफ से बेहतर हो सकता था। फर्ग्यूसन आपको विकेट दिला सकते हैं, लेकिन ऐसा होता रहता है, यह खेल का एक हिस्सा है। आगे बढ़ने के लिए ये हमारे लिए सीख हैं। हालांकि दूसरे गेंदबाज भी ऐसा ही कर सकते थे। मैंने और वढेरा ने सोचा था कि 230 रन अच्छा स्कोर होगा, लेकिन मुझे लगता है कि ओस के कारण हमारे लिए मुश्किल हो गई। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह लाजवाब थी, अभिषेक की पारी उन सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी जो मैंने देखी हैं।”
SRH ने 18.3 ओवर में जीता मैच
इस मैच को जीतने के लिए पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 246 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको हैदारबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की बदौलत 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में अभिषेक ने 141 और हेड ने 66 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें;- SRH vs PBKS: अभिषेक के तूफानी शतक से हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को पटका, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
48 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
52 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines