Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पंजाब की टीम इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और अब उसके पास पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। हालांकि, इसके लिए उन्हें फाइनल मुकाबले में दमदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को हराना होगा। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में विराट कोहली के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
अय्यर की बल्लेबाजी का असर हर मैच में देखने को मिला है और उन्होंने मुश्किल समय में भी टीम को संभाला है। फैंस को अब उम्मीद है कि फाइनल में भी उनका बल्ला खूब चलेगा और पंजाब किंग्स पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने में कामयाब होगी।
पंजाब को यहां तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर की भूमिका बेहद अहम रही है। उन्होंने पूरे सीजन में न सिर्फ अच्छी कप्तानी की, बल्कि अपने बल्ले से भी टीम को कई बार जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर इस सीजन पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं।
उन्होंने अब तक खेले गए 16 मैचों में 54.82 के औसत और 175.80 के स्ट्राइक रेट से कुल 603 रन बनाए हैं। उनकी इस धमाकेदार बैटिंग में 43 चौके और 39 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। बतौर कप्तान किसी टीम के लिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब श्रेयस अय्यर के नाम हो गया। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 38 छक्के दर्ज थे।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान
39* – श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस), 2025
38 – विराट कोहली (आरसीबी), 2016
31 – डेविड वार्नर (एसआरएच), 2016
30 – एमएस धोनी (सीएसके), 2018
30 – केएल राहुल (पीबीकेएस), 2021
IPL के एक सीजन में PBKS की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
38 – श्रेयस अय्यर (2025) *
36 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)
34 – क्रिस गेल (2019)
34 – लियाम लिविंगस्टोन (2022)
32 – केएल राहुल (2018)
संबंधित खबरें
इंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines