Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब हुई है। एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिटमैन को आउट करने के लिए जो मास्टर प्लान बनाया वो पूरी तरह से काम कर गया। रोहित चक्रव्यूह में उलझकर रह गए और सस्ते में आउट हुए।
रोहित सस्ते में आउट
एलिमिनेटर मुकाबले में धांसू पारी खेलने वाले रोहित शर्मा से दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के फैन्स बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, रोहित 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। हिटमैन को पवेलियन भेजने के लिए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो दांव चला उसमें रोहित फंस गए। दरअसल, पावरप्ले के अंदर ही अय्यर ने गेंद मार्कस स्टोइनिस के हाथों में थमाई। रोहित को पवेलियन भेजने के लिए चली गई अय्यर की चाल काम कर गई। तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर रोहत स्टोइनिस के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आसान सा कैच दे बैठे। स्टोइनिस ने रोहित को पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और सिक्स की चाहत में हिटमैन अपना विकेट गंवा बैठे।
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अपने-अपने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। पंजाब के खेमे में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। चहल अपनी इंजरी से उबर चुके हैं और इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। वहीं, मुंबई को मजबूरी में अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव करना पड़ा है। चोटिल ग्लीसन की जगह पर रीस टॉप्ले को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 min agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
28 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
54 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines