Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 32 विकेट लेकर टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और गेंदबाजों से अच्छा सपोर्ट नहीं मिलने के बीच पूरे सीरीज में भारत की उम्मीदों को अकेले संभालने वाले इस खिलाड़ी को आखिरकार सिडनी में पीठ की चोट के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा। बुमराह के ना रहने पर भारत सिडनी में तीसरे दिन ही छह विकेट से हार गया। उनको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।
‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह को चोट एक हफ्ते पहले मेलबर्न में ही लग गई थी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टेस्ट में बुमराह ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप को चौथे दिन अकेले ही झकझोर दिया और कुछ ही ओवरों में ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी को आउट कर दिया। दिन के आखिर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह से नाथन लियोन या स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी को आउट करने के लिए एक और ओवर करने को कहा। लेकिन इसके जवाब में बुमराह ने कहा कि उनमें अब और ताकत नहीं बची है।
एमसीजी में पूरी तरह थके नजर आए बुमराह
रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन दिन का खेल खत्म होने के बाद बुमराह को छोड़कर दस भारतीय खिलाड़ी और दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए। इस दौरान भारतीय उप-कप्तान पूरी तरह थके हुए एमसीजी पिच के बीच में अकेले खड़े दिखाई दिए। वह कई सेकंड तक झुके रहे, अपने हाथों को घुटनों पर रखा और सांस लेने के लिए जोर लगा रहे थे। यह एक निर्णायक क्षण था, जिसे हालांकि नजरअंदाज कर दिया गया। इससे उनको लेकर वर्कलोड संबंधी चिंताएं पैदा हुईं और संभवतः यही सिडनी में चोट का कारण बनी।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका की बल्ले-बल्ले
बुमराह की चोट पर BCCI ने नहीं दी कोई जानकारी
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह की पीठ की चोट की गंभीरता के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर बुमराह की चोट ग्रेड 1 कैटेगेरी में है, तो उन्हें इससे रिकवरी के लिए दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा। वहीं अगर उनकी चोट ग्रेड 2 कैटेगेरी में है तो इसे ठीक होने में छह सप्ताह लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: असिस्टेंट कोच हुआ प्लेइंग 11 में शामिल, 41 की उम्र में की तूफानी बल्लेबाजी, विकेट भी लगा हाथ
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
29 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines