Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वो काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया में उनकी वापसी भी बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही थी। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। इसी बीच धवन ने अपने फ्यूचर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। धवन अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में खेलते हुए दिखाई देंगे।
फ्यूचर को लेकर धवन ने कही ये बात
शिखर धवन ने Legends League Cricket में शामिल होने के बाद कहा, “मैं इस नई पारी के लिए तैयार हूं। मुझे रिटायरमेंट के बाद यह एक आदर्श कदम लगता है। मेरी बॉडी अभी भी क्रिकेट मैच के लिए तैयार है। मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं। क्रिकेट मेरे जीवन का एक हिस्सा है और मैं इससे अलग नहीं हो सकता है। मैं एक बार से अपने दोस्तों के साथ जुड़ने और अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए उत्सुक हूं।”
LLC के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने किया धवन का स्वागत
शिखर धवन के इस लीग में शामिल होने को लेकर LLC के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, ‘हम इस बात से खुश हैं कि धवन हमारे साथ जुड़ रहे हैं। उनका अनुभव इस टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बनाएगा। हम उन्हें क्रिकेट दिग्गजों के साथ फिर से एक्शन में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।’
कई और दिग्गज भी हुए इस लीग में शामिल
इस लीग में रिटायरमेंट के बाद धवन के अलावा कई और खिलाड़ी भी शामिल हो चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल और हाशिम अमला भी लीग से जुड़े गए थे। इस बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट का सीजन सितंबर 2024 से शुरू होगा। ऐसे में फैंस जल्द ही धवन को क्रिकेट के मैदान पर देखेंगे।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: 35 गेंदों पर मैच हार गया साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैदान पर मचाया आतंक
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
42 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines