Shardul Thakur: घरेलू क्रिकेट में इन दिनों शार्दुल ठाकुर के नाम का डंका बज रहा है। विजय हजारे टूर्नामेंट में धमाल मचाने के बाद रणजी के रण में भी शार्दुल लगातार धांसू प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई की ओर से खेलते हुए हाल ही में शार्दुल ने हैट्रिक लेकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
गेंद के साथ-साथ टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर बल्ले से भी खूब महफिल लूट रहा है। हालांकि,शार्दुल बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच, शार्दुल ने टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाने को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जब आप घर में बैठे होते हैं, तो निराशा होती ही है।
शार्दुल ने तोड़ी चुप्पी
शार्दुल ठाकुर ने पीटाई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “जब आपको टीम में जगह नहीं मिलती है, तो जाहिर तौर पर निराशा होती है। इसके साथ ही जब आप घर पर खाली बैठे होते हैं और इस बारे में सोचते हैं तो बुरा लगता है। हालांकि, जब मैं एक बार मैदान पर उतर जाता हूं तो मेरा पूरा फोकस मैच पर होता है, चाहे फिर वो क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी, आईपीएल या फिर मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा हूं। मेरे लिए हर मैच एहमियत रखता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो किस लेवल का है। मैं हमेशा ही अपना बेस्ट देना का प्रयास करता हूं।”
इंग्लैंड टूर के लिए सिलेक्शन की पूरी उम्मीद
शार्दुल के लिए रणजी ट्रॉफी का यह सीजन कमाल का रहा है। इस सीजन में अब तक वह 9 पारियों में 396 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने अब तक 30 विकेट निकाले हैं। माना जा रहा है शार्दुल को जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। शार्दुल को भी इस बात का पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल। मुझे भरोसा है कि मैं भी टीम में जगह पाने का दावेदार हूं। मेरा अगला कदम टीम में जगह बनाना है। यही मेरा हमेशा गोल रहता है।” शार्दुल ने कहा कि वह इंग्लैंड टूर से पहले काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में शार्दुल पर किसी भी टीम ने दांव नहीं खेला है।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
23 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
31 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines