Sharath Kamal Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने अपने 20 साल लंबे करियर पर ब्रेक लगा दिया है। शरत आखिरी बार डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। शरत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सात बार गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। वहीं, एशियाई खेलों में भी भारतीय दिग्गज का जलवा रहा और उन्होंने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। हालांकि, पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शरत कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए शरत ने भावुक पोस्ट लिखा।
शरत कमल ने किया संन्यास का ऐलान
टेबल टेनिस की दुनिया में भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले दिग्गज प्लेयर शरत कमल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। शरत ने लंबा पोस्ट लिखते हुए बताया कि डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट उनके करियर का लास्ट टूर्नामेंट भी होगा। शरत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जबरदस्त कामयाबी हासिल की। सात गोल्ड के साथ-साथ उन्होंने तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। उन्होंने पांच बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और कुल मिलाकर 13 मेडल जीते। 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू करने वाले शरत ने पहले ही संस्करण में दो गोल्ड मेडल जीते थे।
2022 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स भी शरत ने अपने खेल से हर किसी को दीवाना बना दिया था और उन्होंने कुल मिलाकर चार स्वर्ण पदकों को अपने नाम किया था। शरत ने लगातार अपने दमदार खेल से दुनिया को दिखाया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।
खेल रत्न से हुए सम्मानित
शरत कमल को टेबल टेनिस की दुनिया में अपार सफलता हासिल करने के लिए साल 2022 में खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके साथ ही 2019 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड भी दिया गया। शरत 10 बार सीनियर नेशनल चैंपियन भी रहे। शरत ने पांच बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया, लेकिन वह कोई मेडल नहीं जीत सके। चेन्नई से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शरत आखिरी मुकाबला भी अपने घर में ही खेलेंगे। करियर के अंतिम टूर्नामेंट में शरत को चीयर करने के लिए उनके फैमिली मेंबर और दोस्त भी पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
1 hr agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
3 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
5 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
6 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines