Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से खेला गया था। हालांकि मैच का नतीजा 27 जनवरी को ही निकल गया। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को इस मैच में 120 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और 2 मैच की खेली गई सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने, जहां वह एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।
गुस्से से लाल हुआ कप्तान
घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शान मसूद से एक पत्रकार ने उनकी कप्तानी पर सवाल किया तो वह गुस्से से लाल हो गए। मसूद से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वह इस हार के बाद कप्तानी से खुद इस्तीफा देंगे या पीसीबी को उन्हें हटाना पड़ेगा। पाकिस्तानी कप्तान ने इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए अगला सवाल पूछने के लिए कहा। लेकिन जिस पत्रकार ने उनसे ये सवाल पूछा था उसने शान को इसका जवाब देने के लिए कहा।
फिर मसूद ने इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपके सवाल में अनादर का भाव है। आपको खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। हम सभी पाकिस्तान के लिए खेलते हैं और नतीजे हासिल करते हैं। कोई भी खिलाड़ी इस तरह के सवाल को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा कि फैसले करने का अधिकार सिर्फ पीसीबी के पास है और बोर्ड ने जो फैसले लिए हैं उन्हें खिलाड़ियों ने हमेशा स्वीकार किया है। आपको समझना होगा कि हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और हमने घरेलू मैदान पर खेले गए आखिरी 4 टेस्ट मैचों में से 3 मुकाबले जीते हैं।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 41.1 ओवर में 163 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 154 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी की और 244 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 163 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट झटके थे, जबकि वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज जोमेल वारिकन ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
53 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines