Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुष्टि की है कि उनके प्रमुख ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 2024 के अंतिम चार महीनों (सितंबर से दिसंबर) का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जो लगभग 48 लाख बांग्लादेशी टका (लगभग 33 लाख भारतीय रुपये) है।
वेतन न मिलने का कारण
बीसीबी अधिकारियों के अनुसार, शाकिब के बैंक खाते 6 नवंबर 2023 से फ्रीज हैं, जिससे उनके वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “यह सच है कि शाकिब को सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का वेतन नहीं मिला है, और इसका मुख्य कारण उनका बैंक खाता फ्रीज होना है।”
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार , शाकिब को टैक्स से पहले 48 लाख बीडीटी (लगभग 38,400 अमेरिकी डॉलर या 33 लाख रुपये) का भुगतान करना है। बीसीबी अधिकारियों ने बकाया राशि की बात स्वीकार की, लेकिन देरी के पीछे फ्रीज किए गए बैंक खातों को कारण बताया। यह बताना जरूरी है कि उनके बैंक खाते 6 नवंबर, 2023 से फ्रीज हैं।
शाकिब का क्रिकेट करियर
शाकिब अल हसन ने पिछले साल टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन वे वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखे हुए हैं। हालांकि, उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने के कारण उन्हें हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर रखा गया था। इस स्थिति के चलते शाकिब अल हसन को अपने बकाया वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि बीसीबी ने हाल ही में खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
शाकिब अल हसन पर चल रहा है आपराधिक मामला
शाकिब पहले शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के तहत संसद के सदस्य थे। हालांकि उनके राजनीतिक करियर ने उस समय एक नाटकीय मोड़ लिया, जब सरकार के प्रभावी इस्तीफे के बाद राजनीतिक अशांति से संबंधित एक हत्या के मामले में उनका नाम आया था। शाकिब उन 147 व्यक्तियों में शामिल थे जिनके नाम एफआईआर में दर्ज थे, जिसके कारण सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से वो बांग्लादेश वापस लौट नहीं पाए।
संबंधित खबरें
4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
30 mins agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
1 hr agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
2 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
3 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
11 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
11 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
12 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines