Shaheen Shah Afridi New Captain: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसले लेते हुए अब वनडे टीम की भी कप्तानी से मोहम्मद रिजवान को हटा दिया है. अब पाकिस्तान टीम के तीनों फॉर्मेट में 3 अलग-अलग कप्तान हैं. रिजवान से पहले पहले बाबर आजम वनडे टीम के कप्तान थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उनको कप्तानी से हटा दिया गया था. अब शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जो टी20 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.
इस सीरीज से करेंगे कप्तानी की शुरुआत
पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. बीते दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ये बड़ा फैसला लिया है. अब पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान आगा, वनडे टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: दूसरे मैच की भारतीय प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट, 3 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान का रहा खराब प्रदर्शन
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान बाबर आजम थे, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के चलते उनको कप्तानी से हटाकर मोहम्मद रिजवान को नया वनडे कप्तान बनाया गया था, लेकिन मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाक टीम खराब प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी. इसके बाद वेस्टइंडीज के हाथों पाकिस्तान टीम को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. फिर न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. जिसके चलते अब पीसीबी ने रिजवान को कप्तानी से हटाने का फैसला किया है.
पाकिस्तान की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के साथ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में पाकिस्ता ने जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे टेस्ट मैच के दिन वनडे टीम के नए कप्तान की घोषणा की गई. पीसीबी की तरफ से इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें सिर्फ इस बात की घोषणा थी कि शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-PAK vs SA: बैन झेल चुके प्लेयर को पाकिस्तान ने दी प्लेइंग 11 में जगह, 38 साल की उम्र में हुआ डेब्यू
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines