Team India News: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसमें पहला मुकाबला 2 से 5 अक्टूबर तक मोहाली में और दूसरा 10 अक्टूबर को कोलकाता के प्रसिद्ध ईडन गार्डन्स में होगा।
आईपीएल के बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करेगी टीम इंडिया
हाल ही में दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम इंडियन प्रीमियर लीग के समापन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेगी। इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दो बार हार झेलने वाली भारतीय टीम (पहली बार न्यूजीलैंड और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) 2023-25 सर्किल के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। भारत अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा है। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लॉर्ड्स में 11 जून को खेला जाएगा।
पिछली बार जीती थी सीरीज
पिछली बार भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज 2023 में हुई थी, जब भारतीय टीम ने कैरेबियाई द्वीपों का दौरा किया था। भारत ने इस दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया, जिससे उसने 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था।
2025-27 WTC भारत का शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड (विदेश में) – जून-जुलाई 2025 में 5 टेस्ट
भारत बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – अक्टूबर 2025 में 2 टेस्ट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – दिसंबर 2025 में 2 टेस्ट
भारत बनाम श्रीलंका (विदेश में) – अगस्त 2026 में 2 टेस्ट
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (विदेश में) – अक्टूबर 2026 में 2 टेस्ट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – जनवरी-फरवरी 2027 में 5 टेस्ट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines