Saud Shakeel Timed Out: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और बोर्ड अकसर ऐसी हरकतें करते रहते हैं, जो चर्चा की विषय बन जाती है। टीम के स्टार बल्लेबाज सऊद शकील से अब कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी वजह से उनकी जमकर थू-थू हो रही है। दरअसल सऊद प्रेसिडेंट्स कप के दौरान अजीबोगरीब तरीके से टाइम आउट हो गए, जहां बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मैच के दौरान झपकी आने की वजह से क्रीज पर पहुंचने में देरी हो गई।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) और पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) के बीच मैच में शकील को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था। मैच के दूसरे दिन 29 साल के शकील दो गेंदों में दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर देर से आए। पीटीवी के कप्तान अमद बट ने तब उनके खिलाफ आउट की अपील कर दी। इसके साथ अंपायर ने चेक किया और पाया कि वो तीन मिनट के आवश्यक समय के भीतर गार्ड नहीं ले पाए थे।
यह भी पढ़ें: CT 2025: ‘मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगा…’ फाइनल में इस टीम को सपोर्ट करेंगे डेविड मिलर
सऊद सकील के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
ऐसा होते ही सकील फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले सातवें और पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा आखिरी बार भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान देखने को मिला था, जब श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यू को बांग्लादेश के खिलाफ टाइम आउट के जरिए आउट दिया गया था।
तीन गेंदों पर गिरे चार विकेट
बता दें कि एसबीपी का स्कोर एक समय एक विकेट पर 128 रन था। इसके बाद टीम के लगातार गेंदों पर दो विकेट गिर गए, जिससे स्कोर तीन विकेट पर 128 रन हो गया। इसके बाद शकील को बैटिंग के लिए आना था, लेकिन वो क्रीज पर लेट पहुंचे। बाद में उनके खिलाफ अपील हुई और उन्हें टाइम आउट दिया गया। इससे टीम का स्कोर 128/4 हो गया। इसके बाद गेंदबाज को अगली गेंद पर भी विकेट मिल गया, जिससे एसबीपी का स्कोर पांच विकेट पर 128 हो दिया। इस तरह तीन गेंदों पर चार विकेट आ गए।
यह भी पढ़ें: CT 2025: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल रद्द होने पर कौन बनेगा चैम्पियन? क्या कहता है ICC का नियम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
8 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
9 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
10 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
12 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines