Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है कि अगर वे वाकई मजबूत टीम हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ 10 टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले खेलकर दिखाएं।
सकलैन मुश्ताक ने कही ये बात
मुश्ताक ने 24 न्यूज एचडी चैनल पर बात करते हुए कहा, “अगर हम राजनीतिक चीजों को अलग रखें, तो उनके खिलाड़ी बेहतरीन हैं और वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर आप एक अच्छी टीम हैं, तो मुझे लगता है कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ 10 टेस्ट, 10 वनडे और 10 टी20 मैच खेलने चाहिए, फिर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अगर हम अपनी तैयारी सही तरीके से करते हैं और चीजों को सही दिशा में सुलझाते हैं, तो हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां हम दुनिया और भारत को भी ठोस जवाब दे सकते हैं।”
आईआईसी टूर्नामेंट में रहा है पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
घरेलू चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत बेहद निराशाजनक रहा था। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 60 रन से हार गए थे और फिर भारत से छह विकेट से हार गए। बांग्लादेश के खिलाफ उनका आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे उन्हें तीन मैचों में सिर्फ एक अंक मिला और वे ग्रुप ए में सबसे निचले स्थान पर रहे।
यह पाकिस्तान का लगातार तीसरा व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट हैं, जिससे वो जल्दी बाहर हो गए हैं। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान ग्रुप-स्टेज से बाहर हो गया था। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान संघर्ष कर रही है।
उनके बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 डॉट बॉल और भारत के खिलाफ 147 डॉट बॉल खेली। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर अपनी राय दी थी। उन्होंने खुलासा किया कि सीरीज तभी हो सकती है जब सीमा पर शांति हो।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
13 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
26 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
34 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
58 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines