IPL 2025 GT vs RR: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में खेले गए 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर अपनी चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस का पॉइंट्स टेबल में भी जलवा देखने को मिला है, अब गुजरात पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं इस मैच में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को एक गलती भारी पड़ी, जिसके लिए संजू पर जुर्माना भी लगाया गया है।
संजू सैमसन पर लगा जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स पर ये जुर्माना दूसरी बार लगा है। इससे पहले रियान पराग की कप्तानी में भी राजस्थान टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा था। स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान संजू पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट सहित बाकी खिलाड़ियों को 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना देना होगा।
राजस्थान को तीसरी हार का करना पड़ा सामना
आईपीएल 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से करारी शिकस्त दी। इस सीजन ये राजस्थान की तीसरी हार और गुजरात की चौथी जीत है। राजस्थान ने अभी तक सीजन-18 में 5 मुकाबले खेल लिए है। जिसमें से संजू सैमसन की टीम को 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 अंक के साथ सातवें पायदान पर बनी हुई है।
159 रन पर ढेर हो गई थी राजस्थान की टीम
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 216 रन बनाए थे। गुजरात की तरफ से साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए थे। इसके बाद 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई थी। गुजरात की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs RR: ‘यह हमारे लिए एक अच्छी समस्या…’ जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
49 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines