Sanju Samson: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 6 राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान पहले बल्लेबाजी कर रही है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उम्मीद के मुताबिक संजू अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और क्लीन बोल्ड हो गए।
संजू हुए चारों खाने चित
3.5 ओवर में संजू सैमसन ने केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोरा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन वह क्लीन बोल्ड हो गए। दरअसल संजू ने अरोरा की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन वह इस दौरान बड़ी गलती कर बैठे। संजू ओवरपिच गेंद पर आगे बढ़ गए, जिसकी वजह से ओवरपिच गेंद यॉर्कर गेंद में तब्दील हो गई और उन्हें क्लीन बोल्ड होना पड़ा। संजू इस मैच में अच्छी लय में भी नजर नहीं आए। उन्होंने 11 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी।
इन खिलाड़ियों का भी नहीं चला बल्ला
राजस्थान की ओर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली और मोईन अली का शिकार बन गए। इसके अलावा रियान पराग भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नितीश राणा ने 9 गेंदों में 8 रन बनाए थे। राजस्थान के टॉप 4 बल्लेबाज इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके।
बता दें कि केकेआर की ओर से इस मैच में सुनील नरेन नहीं खेल रहे हैं। वह फिट नहीं हैं। उनकी जगह पर मोईन अली को मौका मिला है। मोईन केकेआर की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे हैं। उन्होंने जायसवाल को अपना शिकार भी बनाया।
पिछले मैच में ठोका था अर्धशतक
जहां इस मैच में संजू बुरी तरीके से फ्लॉप हो गए तो वहीं पहले मैच में उनका बल्ला खूब बोला था। संजू ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 37 गेंदों में 66 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे। इस मैच में राजस्थान 287 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines