हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजीव गोयनका बदलेंगे अपनी टीम का नाम और जर्सी का कलर, हो गया बड़ा फैसला

द हंड्रेड लीग में संजीव गोयनका ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम की 70 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया है। जिसके बाद अब गोयनका इस टीम का नाम बदलने वाले हैं।

विज्ञापन
Sanjiv Goenka

Sanjiv Goenka: आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अब अपनी टीम और उसकी जर्सी का कलर बदलने वाले हैं। अगले सीजन में गोयनका की टीम नए नाम से जानी जाएगी। हालांकि गोयनका लखनऊ सुपर जायंट्स नहीं बल्कि इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग में उनकी टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का नाम बदलने वाले हैं। दरअसल मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के नए ओनर अब संजीव गोयनका हैं।

नए नाम से जानी जाएगी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स

दरअसल एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की 70 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया है, जिसके बाद अब वे इस टीम के नए मालिक है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम साल 2026 द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के नाम से जानी जाएगी। संजीव गोयनका की कंपनी RPSG ग्रुप ने 935 करोड़ रुपये में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की हिस्सेदारी को खरीदा है।

हालांकि टीम की जर्सी के कलर को बदलने को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। अभी तक इस टीम की जर्सी का कलर काला था, जिसको नीला किया जा सकता है। संजीव गोयनका की लखनऊ सुपर जायंट्स और डरबन सुपर जायंट्स की जर्सी का कलर भी नीला है। द हंड्रेड लीग में संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की तरफ से जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन और फिल सॉल्ट जैसे धाकड़ खिलाड़ी खेलते हैं। जो आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में LSG का रहा खराब प्रदर्शन

संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा था। इस बार टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी, लेकिन खुद पंत ने अपने खराब प्रदर्शन से टीम को निराश किया। इस सीजन एलएसजी ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से टीम को महज 6 में जीत मिल पाई थी, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पॉइंट्स टेबल में एलएसजी सातवें पायदान पर रही थी।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैदान के बाहर लगी जसप्रीत बुमराह को चोट, कोच ने किया बड़ा खुलासा, देखें VIDEO

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola