KL Rahul Sanjeev Goenka: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार के बाद एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा था कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका हार की वजह से राहुल से खासा खफा थे। इसके बाद मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने तीन साल तक टीम की कप्तानी करने वाले राहुल को रिटेन भी नहीं किया। खबरें ऐसी भी सामने आईं कि राहुल ने खुद लखनऊ से अलग होने का फैसला लिया। आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में लखनऊ ने राहुल को दोबारा टीम में शामिल करने के लिए एक बार भी बोली नहीं लगाई। इन तमाम बातों को देखकर सोशल मीडिया पर यह बात उठी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस तरह के सभी सवालों के जवाब अब खुद संजीव गोयनका ने दे डाले हैं।
राहुल को लेकर क्या बोले गोयनका
लखनऊ टीम के मालिक ने टीआरएस के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा, “केएल राहुल हमेशा से ही मेरे लिए फैमिली का हिस्सा रहे हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने लखनऊ की तीन साल कप्तानी की और अपनी अगुवाई में बेहतरीन रिजल्ट दिए। मैं ईमानदारी से उनको आगे बढ़ता हुआ देखना चाहता हूं, चाहे जो भी हो। वह एक शरीफ इंसान हैं। राहुल एक ईमानदार इंसान हैं और मैं चाहता हूं कि उनके जैसे ईमानदार व्यक्ति के साथ हमेशा अच्छा हो। वह काफी टैलेंटड भी हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह अपने टैलेंट को पूरी दुनिया में दिखाएं। मैं उम्मीद करता हूं राहुल अच्छा करेंगे और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”
क्यों राहुल नहीं हुए रिटेन?
संजीव गोयनका ने राहुल को रिटेन नहीं किए जाने पर कहा, “हमारा माइंडसेट सिंपल था कि उन खिलाड़ियों के साथ हमे जाना है, जो जीतने वाला माइंडसेट रखते हैं। हम ऐसे प्लेयर्स को रखना चाहते थे, जो अपनी निजी लक्ष्यों से ऊपर टीम को रखे। इसके साथ ही हम अपनी कोर टीम के ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को अपने साथ रखना चाहते थे।” बता दें कि आईपीएल 2025 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
11 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
28 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
35 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines