Sandeep Lamichhane Nepal cricket: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पाटन हाई कोर्ट ने बुधवार को नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने को रेप केस में बरी कर दिया। इससे पहले काठमांडू जिला अदालत ने जनवरी में उन्हें 8 साल जेल की सजा सुनाई थी। निर्दोष पाए जाने के बाद संदीप अब टी20 विश्व कप टीम के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, नेपाल ने पहले ही रोहित पौडेल के नेतृत्व में 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। विश्व कप के लिए घोषित सभी टीमों में 25 मई तक बदलाव किया जा सकता है।
जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदालत ने लामिछाने को 21 अगस्त, 2022 को तिलगंगा के एक होटल में महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में निर्दोष पाया था। वकील राम नारायण बिदारी, रमन श्रेष्ठ, शंभू थापा, मुरारी सपकोटा और कृष्णा सपकोटा ने क्रिकेटर लामिछाने की ओर से अपनी दलीलें पेश कीं, जिसमें काठमांडू जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी गई, जिसने उन्हें बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था।
लामिछाने ने अब तक खेले 52 टी20I
मंगलवार को शुरू हुई कार्यवाही बुधवार तक जारी रही और फैसला क्रिकेटर के पक्ष में आया। टी20 इंटरनेशनल में लामिछाने के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 52 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 52 पारियों में उन्होंने 12.58 की औसत और 6.29 की इकॉनमी से 98 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया है। 5/9 क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 31 मई 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें: स्कूनर लीजेंड डेने ओकेन का निधन, खेल जगत में पसरा मातम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया कब होगी रवाना, कितने होंगे वार्मअप मैच? सामने आए 3 बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
27 mins agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
37 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
1 hr agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
2 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
3 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
3 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines