T20 World Cup 2026: अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा। जिसके लिए अभी से सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इस बीच न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम के सिलेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ दिन पहले कीवी टीम के हेड कोच ने भी इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब न्यूजीलैंड को नए सिलेक्टर की तलाश है।
सैम वेल्स ने छोड़ा सिलेक्टर का पद
न्यूजीलैंड टीम के सिलेक्टर सैम वेल्स ने लगभग 2 साल तक कीवी टीम के लिए काम किया, जिसके बाद अब उन्होंने इसको छोड़ने का फैसला किया है। वेल्स ने ही न्यूजीलैंड की वो टीम भारत दौरे के लिए चुनी थी, जिसने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। बदलाव के दौर में भी सैम वेल्स ने टीम को जोड़े रखा।
पहले कोच गैरी स्टीड, फिर कप्तान केन विलियमसन और फिर टीम साउदी ने भी कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ संन्यास ले लिया था, लेकिन सैम वेल्स टीम के साथ डटे रहे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी सैम वेल्स ने कीवी टीम का चयन किया था।
क्यों छोड़ा सिलेक्टर का पद?
दरअसल 41 वर्षीय सैम वेल्स को पिछले साल डुनेडिन लॉ फर्म गैलवे कुक एलन का भागीदार बनाया गया था। अब अपने इस काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सैम वेल्स ने सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया है। सिलेक्टर का पद छोड़ने के साथ सैम वेल्स ने कहा “पिछले 2 सालों से न्यूजीलैंड टीम के लिए सिलेक्टर के रूप में काम करना मेरे लिए काफी सम्मान भरा रहा है। टीम के लिए अपना योगदान देने के लिए मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बड़ा आभारी हूं।”
ये भी पढ़ें:-बीच मैदान भिड़ पड़े दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, जमीन पर पटका बल्ला, रनआउट को लेकर हो गया विवाद
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines