Australia vs Sri Lanka 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरा टेस्ट मैच 6 फरवरी से खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ने टीम का साथ छोड़ दिया है, जिसके बाद ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने वाला है। पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला था।
सैम कोंस्टास ने छोड़ा टीम का साथ
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन उनको पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। जिसके चलते पहले मैच में उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। सैम कोंस्टास श्रीलंका दौरा बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। जहां सैम कोंस्टास को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में खेलना है। इस टूर्नामेंट में सैम न्यू साउथ वेल्स टीम का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें:- राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
दरअसल, श्रीलंका के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में भी सैम कोंस्टास को मौका नहीं मिलने वाला है, जिसके चलते उनको ऑस्ट्रेलिया वापस लौटना पड़ रहा है। पिछले मैच में उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने दोहरा शतक लगाया था। पहले टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 242 रन से जीत लिया था।
भारत के खिलाफ किया था सैम ने डेब्यू
सैम कोंस्टास ने टीम इंडिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते सभी को हैरान कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर सचिन-युवराज का बड़ा रिकॉर्ड, वनडे सीरीज में हो सकता है बड़ा करिश्मा
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
1 hr agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
3 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
5 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
6 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines