Sam Curran: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 जनवरी को खेला जा रहा है. बारिश की वजह से मुकाबला 17-17 ओवर का खेला जा रहा है . पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 133 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन और अदिल रशीद ने शानदार प्रदर्शन किया. सैम करन ने इस मैच में हैट्रिक ली और वह टी-20 में इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.
16वें ओवर में किया कमाल
सैम करन ने 16वें ओवर में कमाल कर दिया. उन्होंने 15.4 ओवर में दासुन शानाका को पवेलियन लौटाया, वहीं, 15.5 ओवर में उन्होंने महीश थीक्षणा को पवेलियन की राह लौटाई. ओवर की आखिरी गेंद पर करन ने मथीशा पथीराना का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक विकेट पूरी की. उन्होंने 3 ओवर में 38 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए.
श्रीलंका की ऐसी रही बल्लेबाजी
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे पथुम निसंका और कामिल मिसारा ने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई. निसंका 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिसारा ने 9 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके अलावा कुसल मेडिंस ने 20 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा चरित असलंका ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. इसके अलावा धनंजय डि सिलवा ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 16 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: U19 WC 2026: अब ‘चमत्कार’ ही दिलाएगा पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट, इंग्लैंड की जीत से बढ़ी मुश्किलें
इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 3 ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा आदिल रशीद ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर सूर्यकुमार, कोहली-रोहित के क्लब में होंगे शामिल
संबंधित खबरें
भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
17 mins agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
44 mins agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
58 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
1 hr agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
3 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines