Sam Curran: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं। पहला मैच केकेआर बनाम आरसीबी के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। सभी टीमों का प्री सीजन कैंप लग चुका है। टीमें अपने मुताबिक तैयारियां भी पूरी कर चुकी हैं। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले सैम करन के लिए खुशखबरी आई है। उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया गया है।
सैम करन को मिली जिम्मेदारी
सैम करन को बड़ी जिम्मेदारी इंग्लैंड में होने वाली टी-20 ब्लास्ट लीग के लिए दी गई है। वह सरे की ओर से कप्तानी करेंगे। सरे ने उन्हें नया नियामित कप्तान घोषित किया है। सैम करन के लिए कप्तानी कोई नई चीज नहीं है। वह कई मौके पर टी-20 ब्लास्ट में कप्तानी कर चुके हैं। पिछले सीजन भी उन्होंने टी-20 ब्लास्ट के मुकाबलों में क्रिस जॉर्डन की जगह कप्तानी संभाली थी। इसके अलावा वह आईपीएल में भी कई मौकों पर कप्तानी संभाल चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी संभाली थी, जब शिखर धवन चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।
क्या बोले सैम करन?
सरे की कप्तानी मिलने के बाद सैम करन ने खुशी जताई और कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों के इतने बेहतरीन ग्रुप का नेतृत्व करना और इस प्रतिष्ठित क्लब का प्रतिनिधित्व करना सौभाग्य की बात है। वह अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हैं और सरे के मानकों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
आईपीएल 2025 के बाद टी-20 ब्लास्ट का आयोजन किया जाएगा। लीग का पहला मैच 29 मई को खेला जाएगा। सरे अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को करेगी, जहां उसका सामना हैम्पशायर से होगा।
आईपीएल 2025 में सैम इस टीम का हिस्सा
सैम करन आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रतिनिधित्व करेंगें, क्योंकि उन्हें पंजाब किंग्स ने रिटेन नहीं किया और न ही आईपीएल 2025 ऑक्शन में सैम पर बढ़-चढ़ कर पंजाब ने बोली लगाई। सीएसके ने उन्हें ऑक्शन में आईपीएल 2025 के लिए अपने दल का हिस्सा बनाया था। वह इससे पहले भी सीएसके के लिए खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
18 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
27 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
29 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines