IPL 2025: आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी हो गया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते कई विदेशी खिलाड़ियों ने भारत नहीं लौटने का फैसला किया है। इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लीग में बचे हुए मैचों में हिस्सा लेने के लिए नहीं आएगे। आर्चर का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा था। इसके साथ ही सीएसके की ओर से खेल रहे सैम करन और जेमी ओवरटन भी टूर्नामेंट में बचे हुए मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
राजस्थान को नहीं मिलेगी आर्चर की सुविधा
जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। क्रिकबज की खबर के अनुसार, आर्चर टूर्नामेंट में पार्ट लेने के बाद भारत नहीं लौटेंगे। राजस्थान की टीम ने बताया है कि आर्चर इंजरी से जूझ रहे हैं और इस कारण वह अब बचे हुए मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। आर्चर की शुरुआती मैचों में जमकर धुनाई हुई थी।
हालांकि, इसके बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज ने बेहतरीन कमबैक किया था। आईपीएल 2025 में आर्चर ने खेले 12 मैचों में कुल 11 विकेट निकाले। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम ने इस सीजन अब तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है, जबकि 9 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है।
चेन्नई की भी बढ़ी मुश्किलें
राजस्थान के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के भी दो अहम खिलाड़ी बचे हुए मैचों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। सैम करन और जेमी ओवरटन ने भारत नहीं लौटने का फैसला किया है। सीएसके ने क्रिकबज को करन और ओवरटन के टूर्नामेंट में हिस्सा ना लेने की खबर की पुष्टि भी कर दी है। चेन्नई ने इन दोनों विदेशी प्लेयर्स की जगह पर किसी भी खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट टीम से ना जोड़ने का फैसला लिया है। धोनी की अगुवाई में खेल रही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से आउट हो चुकी है। 12 मैचों में सीएसके ने सिर्फ 3 जीत दर्ज की है। वहीं, 9 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines