Womens Cricketers Salary: भारत में महिला क्रिकेट का दबदबा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब अपने नाम किया था. फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. अब बीसीसीआई ने नए साल से पहले महिला खिलाड़ियों के लिए खजाने खोल दिए हैं. अब महिला खिलाड़ियों को डबल सैलरी मिलने वाली है.
बीसीसीआई ने खोले दरवाजे
फिलहाल महिला क्रिकेटरों को घरेलू टूर्नामेंट के लिए मैच फीस बेहद कम मिलती है. सीनियर महिला टूर्नामेंट में प्लइंग इलेवन में शामिल महिला खिलाड़ियों को प्रतिदिन 20 हजार रुपये मिलते हैं. जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये दिए जाते हैं. वहीं जूनियर खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर 10 हजार, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 5 हजार रुपये दिए जाते हैं. ऐसे में एक सीनियर महिला खिलाड़ी औसतन एक सीजन में करीब 2 लाख रुपये ही कमा पाती थी. लेकिन अब महिला खिलाड़ियों की सैलरी में बंपर इजाफा हुआ है.
डबल हो गई सैलरी
अब सीनियर महिला टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये मिलेंगे. जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये मिलने वाले हैं. वहीं टी20 मैचों में रकम 25,000 और 12,500 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा जूनियर टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन को 25,000 और रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये रोज मिलेंगे. टी-20 में ये रकम आधा, यानी 12,500 और 6,250 रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli और रोहित शर्मा 2 दिन बाद करेंगे मैदान पर वापसी, यहां देखें दिल्ली-मुंबई का पूरा शेड्यूल
जय शाह ने भी बदली थी तस्वीर
इससे पहले जय शाह जब बीसीसीआई के सचिव थे तब उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए भारतीय महिला खिलाड़ियों की सैलरी परुष के बराबर कर दी थी. अब भारतीय महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर ही एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, 1 वनडे मैच के लिए 6 लाख, जबकि 1 टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन IN, ईशान किशन OUT, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines