Sai Sudarshan: गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। जो काम अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था, वो साई ने कर दिखाया। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ आरसीबी के एबी डिविलियर्स ने किया था। अब साई सुदर्शन ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने संभाली पारी
साई सुदर्शन ने बुधवार को एक बार फिर अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर सिर्फ 14 रन था।
इसके बाद साई सुदर्शन ने जॉस बटलर के साथ मिलकर टीम को संभाला और मुश्किल से बाहर निकाला। इस पारी के दौरान साई सुदर्शन ने इस साल आईपीएल में अपने 200 रन भी पूरे कर लिए। वह 2025 के आईपीएल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अहमदाबाद में लगातार पांच मैचों में साई सुदर्शन ने जड़े अर्धशतक
साई सुदर्शन ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वो पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही मैदान पर लगातार पांच बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। ये सभी पारी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुईं।
साल 2024 में साई ने इसी मैदान पर लगातार दो बार अर्धशतक लगाए थे। अब 2025 में भी उन्होंने यहां तीन बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ एबी डिविलियर्स के नाम था, जो उन्होंने 2018 से 2019 के बीच आरसीबी के लिए बनाया था। अब साई ने उनकी बराबरी कर ली है।
शानदार फॉर्म में हैं साई सुदर्शन
साई सुदर्शन ने इसी साल अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रन बनाए थे। फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी यहीं 63 रन की शानदार पारी खेली। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 49 रन जरूर बनाए, लेकिन वह मैच बेंगलुरु में था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में वह सिर्फ 5 रन ही बना सके।
लेकिन जैसे ही वे फिर से अहमदाबाद लौटे, उनके बल्ले से फिर से रन बरसने लगे। इससे साफ लगता है कि अहमदाबाद का मैदान साई को खूब रास आता है और यहां वो बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
4 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines