SA20 League 2025: साउथ अफ्रीका 20 लीग के दौरान डर्बन्स सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। भले ही प्रिटोरिया कैपिटल्स इस मैच को हार गई हो, लेकिन टीम के दो बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से फैंस का जमकर मनोरंजन किया। इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स ने काफी विस्फोटक पारियां खेली। इस मैच में इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई थी।
मैच में बना अनचाहा टी20 विश्व रिकॉर्ड
इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य था। जिसका पीछा करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना पाई थी। प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स के बीच पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी हुई थी, बावजूद इसके प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम इस मैच को 2 रन से हार गई थी।
अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में 11 साल के बाद ऐसा देखने को मिला है जब पहले विकेट लिए 150 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई और टीम को मैच हारना पड़ा। इससे पहले साल 2014 में रैम स्लैम टी20 चैलेंज मैच में हेनरी डेविड्स और डीन एल्गर के बीच 151 रन की साझेदारी हुई थी, फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 3 चौके निकले थे। वहीं विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल को लेकर BCCI का ‘यू-टर्न’, अब इस सीरीज में खेलता दिख सकता है बल्लेबाज
आखिरी 6 गेंद पर पलट गया मैच
आखिरी ओवर में प्रिटोरिया कैपिटल्स को जीतने के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन नवीन उल हक ने कमाल की गेंदबाजी करके 6 गेंद पर 14 रन का बचाव किया। नवीन की पहली गेंद पर 1 रन, दूसरी पर 2 रन, तीसरी पर 2 रन, चौथी पर 4 रन, पांचवीं पर 1 रन आया। जिसके बाद प्रिटोरिया को आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी गेंद पर नवीन ने महज 1 रन खर्च किया और डर्बन्स सुपर जायंट्स ने मैच को जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- रोहित-गौतम की BCCI के साथ अहम बैठक आज, BGT में मिली हार पर होगी समीक्षा
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
18 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
46 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
50 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines