SA20 Auction: साउथ अफ्रीका20 2026 ऑक्शन के लिए 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था, लेकिन उनमें से 541 खिलाड़ियों के नाम पर ही मुहर लगी है। इस बार एसए20 का चौथा सीजन खेला जाएगा। जिसके लिए सभी खिलाड़ियों पर बोली 9 सितंबर को जोहान्सबर्ग में लगने वाली है। 6 हफ्तों तक चलने वाली इस लीग में साउथ अफ्रीका के साथ-साथ दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। एसए20 के इतिहास में पहली बार इतने खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। 26 दिसंबर से 2025 से नए सीजन की शुरुआत होगी।
6 फ्रैंचाइजी लगाएंगी बोली
एसए20 2026 के लिए 6 फ्रैंचाइजी के पास 84 स्लॉट खाली है। सभी टीमों के पास कुल मिलाकर बोली के लिए 7.37 मिलियन डॉलर की राशि होने वाली है। 84 स्लॉट में से 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। नीलामी में सभी टीमों को 19-19 खिलाड़ियों का चयन करना है। जिसमें कम से कम 9 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के रहेंगे। इसके अलावा 7 विदेशी, 2 अंडर-23 और वाइल्डकार्ड पिक शामिल है।
सूची में शामिल नहीं कोई भारतीय खिलाड़ी
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि इस बार एसए20 के लिए पीयूष चावला और सिद्धार्ध कौल समेत कुल 13 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, लेकिन 541 खिलाड़ियों की सूची में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है। आईपीएल से हाल ही में संन्यास लेने वाले भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भी विदेशी लीग में खेलने के संकेत दिए थे, हालांकि एसए20 2026 ऑक्शन के लिए किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
सूची में ये विदेशी खिलाड़ी टॉप पर
एसए20 ऑक्शन की सूची में विदेशी खिलाड़ियों में बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम सबसे ऊपर शामिल हैं। अगर उनको कोई टीम खरीद लेती हैं तो फिर इस लीग में खेलने वाले शाकिब पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। शाकिब के अलावा विदेशी खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन, मोईन अली, एलेक्स हेल्स, एडम रॉसिंगटन, जॉर्डन कॉक्स और डैनियल वॉरल का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:-मिचेल स्टार्क ने अचानक क्यों T20I को कहा अलविदा? खुद बताई रिटायरमेंट की वजह
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
1 hr agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines