Kagiso Rabada Record: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम हार की कगार पर खड़ी है। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक बड़ा कमाल कर दिया है। वो साउथ अफ्रीका के खास टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में पारी की हार टालने में सफल रही है। लेकिन अभी भी साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में है।
कगिसो रबाडा ने केपटाउन में पूरे किए 50 विकेट
साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दो विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ उन्होंने केपटाउन में उन्होंने अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका के 5 ही गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने इस मैदान पर 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर डेल स्टेन हैं। उन्होंने केपटाउन में 74 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद मखाया एंटिनी ने 53 विकेट लिए हैं। फिलेंडर ने केपटाउन में 53 और शॉन पोलाक ने 51 विकेट लिए हैं। अब इस लिस्ट में कगिसो रबाडा भी शामिल हो गए हैं। अगर वो इस मैच में चार विकेट ले लेते हैं तो वो लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
पहली पारी में भी लिए थे 3 विकेट
पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 194 रन पर ही सिमट गई थी। इस दौरान कगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 15 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। उनकी इस खतरनाक गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ गया था। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 615 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 259 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान बावुमा 106 और काइल वेरिन ने 100 रन की पारी खेली।
अपनी दूसरी पारी में पाकिस्तान ने कमबैक करने की कोशिश की है। उन्होंने साउथ अफ्रीका पर लीड बना ली है। पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद ने 145 रन की यादगार पारी खेली। उनके अलावा बाबर आजम ने 81 रन बनाए।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines