Team India Champions Trophy Final: रोहित की सेना ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा है। बल्लेबाजी में किंग कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा उठाया है, तो बतौर फिनिशर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर्स ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है और पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है कि यह विजयी रथ खिताबी मुकाबले में भी नहीं रुकने वाला है। श्रीसंत के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब टीम इंडिया की झोली में ही आएगा।
श्रीसंत ने की भविष्यवाणी
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत ने पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “इससे फर्क नहीं पड़ता है कि फाइनल में टीम इंडिया का सामने कौन सी टीम होगी। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रहेगी। भारतीय खेमे में काफी पॉजिटिव एनर्जी नजर आ रही है। वह लाजवाब क्रिकेट खेल रहे हैं। जिस तरह से विराट कोहली एंकर की भूमिका निभा रहे हैं और जिस तरह से श्रेयस अय्यर दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं उसको देखते हुए बस फिंगर क्रॉस रखिए।”
जबरदस्त फॉर्म में टीम इंडिया
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया कमाल की फॉर्म में है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी। बल्लेबाजी में भले ही रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, लेकिन शुभमन गिल और विराट कोहली लाजवाब फॉर्म में दिखाई दिए हैं। खासतौर पर किंग कोहली ने दुबई के मैदान पर अपने नाम का डंका बजा रखा है। कंगारू टीम के खिलाफ भी विराट ने 84 रन की धांसू पारी खेली और वह एक छोर संभालकर खड़े रहे। बल्ले से अगर कोहली धूम मचा रहे हैं, तो गेंद से टीम इंडिया के लाला मोहम्मद शमी लय में लौट चुके हैं।
सेमीफाइनल में शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा की स्पिन तिकड़ी ने बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए हैं। भारतीय टीम इसी लय को खिताबी मुकाबले में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
39 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines